मौसम की मार: राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 171 सड़कें जलमग्न, दून समेत राज्यभर में हाल बेहाल

    0
    536

    देहरादून, प्रदेश में हो रही बारिश के चलते भूस्खलन से चारधाम यात्रा मार्ग सहित प्रदेश की तमाम सड़के बार-बार अवरुद्ध हो रही है। बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। देहरादून जिले के तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत रसूलपुर में गुरुवार को हुई बारिश से 43 घरों में पानी घुस गया। इन स्थनों पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व पटवारी मौके पर जाकर जायजा लिया। वहीं खाराखेत में भगनी देवी पत्नी अमरसिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

    तहसील कालसी क्षेत्रान्तर्गत व्यासभूड में नाला बन्द होने से जमीन का कटाव व फसल का नुकसान हो गया है घरों में पानी भर गया। ग्राम जुडो में शेरू सिंह पुत्र स्व अमर सिंह की आवसीय दीवार एवं सुरक्षा दीवार वर्ष के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। रोशन सिंह पुत्र सन्तराम की कच्ची की कच्ची गौशाला की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी है। मलवे में शेरू सिंह की कार दब गई थी जिसे निकाल दिया गया। तहसील ऋषिकेश में नदी का जलस्तर बढ गया है तथा आस-पास के लोगों को अलर्ट किया गया है।
    राज्य राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार पिथौरागढ़ जिले में बारिश और भूस्खलन से 20 के अवरुद्ध हैं। जिन्हें को ले जाने का कार्य किया जा रहा है। चमोली जनपद में कुल 19 ग्रामीण मोटर मार्ग सहित एक राज्य मार्ग व तीन प्रमुख जिला मार्ग अवरुद्ध है। जिले में रूक रूककर बारिश का क्रम जारी है।

    उत्तरकाशी जिले में ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ओजरी डाबरकोट में मलवा पत्थर गिरने के कारण अवरुद्ध है। मार्ग को सुचारू करने के लिए दो जीसीबी एक पॉकलैंड एक डोजर मशीन कार्यरत है। इसके अलावा जनपद में तीन ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध है। रुद्रप्रयाग जिले में आठ ग्रामीण मोटर मार्ग एक प्रमुख जिला मार्ग अवरुद्ध है। देहरादून जिले में 26 ग्रामीण मोटर मार्ग दो राज्य मार्ग एक प्रमुख जिला मार्ग अवरुद्ध है।

    हरिद्वार जिले में हल्की बारिश हुई। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बह रहा है। टिहरी जिले में 15 ग्रामीण मोटर मार्ग दो प्रमुख जिला मार्ग अवरुद्ध है। जिले में हल्की बारिश हुई। पौड़ी जिले में 22 ग्रामीण मोटर मार्ग एक प्रमुख जिला मार्ग अवरुद्ध है। उधम सिंह नगर जिले में स्थिति सामान्य है। अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश हुई। जनपद के अंतर्गत नौ ग्रामीण मोटर मार्ग एक राज्य मार्ग अवरुद्ध है। नैनीताल जिले में आठ ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध है। बागेश्वर जिले में पांच ग्रामीण मोटर मार्ग एवं दो जिला मार्ग अवरुद्ध है। चंपावत जिले में 20 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध है जिन्हें खोले जाने का प्रयास किया जा रहा है।
    मौसम विभाग ने गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। मौमस विभाग विज्ञान केन्द्र देहरादून के ​निदेश बिक्रम सिंह बताया कि प्रदेश में भारी बारिश का अर्लट जारी किया है। भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों व तीर्थयात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।