अक्षय पर भड़के मल्लिका के पिता विनोद दुआ

0
692

स्टार प्लस पर लौटे कामेडी शो ‘द ग्रेट लाफ्टर इंडियन’ में कुछ सही नहीं हो रहा है। इस शो में अक्षय कुमार सुपर जज की कुर्सी पर हैं। पहले सप्ताह में टीआरपी में मात खाने के बाद इस शो की टीम ने शो के तीनों जजों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

चैनल ने शो के जजों की तिकड़ी मल्लिका दुआ, हुसैन दलाल और जाकिर हुसैन को बाहर करके साजिद खान और श्रेयस तलपड़े को नए जज के तौर पर साइन किया। अब इस शो को लेकर एक और विवाद गहराता जा रहा है। मल्लिका दुआ के पिता और देश के जाने माने पत्रकार विनोद दुआ ने शो के दौरान अक्षय कुमार द्वारा उनकी बेटी को लेकर कहे कुछ शब्दों पर गहरी आपत्ति जताते हुए अक्षय कुमार को खरी खोटी सुनाई है।

इस शो में अक्षय कुमार ने कहा था कि, “मल्लिका जी आप घंटा बजाओ, मैं आपको बजाता हूं।” विनोद दुआ ने अक्षय द्वारा बोले गए इन शब्दो को आपत्तिजनक मानते हुए इनको महिला अपमान और सभ्यता से जोड़ दिया है। बाद में विनोद दुआ ने सोशल मीडिया से इस पोस्ट को हटा दिया। इस विवाद पर अक्षय कुमार की सफाई भी सामने आई है। उनकी ओर से कहा गया है कि जज की कुर्सी से हटाए जाने के बाद ये पब्लिसिटी स्टंट किया जा रहा है। अक्षय ने दावा किया कि उनकी बात में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।