Page 38

रेस्क्यू में लगी आंगर मशीन भी हुई खराब, तीन विशेष विमानों से पार्ट में पहुंची दूसरी मशीन

सिल्क्यारा टनल में राहत एवं बचाव के लिए कार्यरत आंगर मशीन काम करने के दौरान मंगलवार देर रात खराब हो गई थी। जिससे बचाव कार्य रुक गया था। बुधवार को रेस्क्यू अभियान को लगातार जारी रखने के लिए हैवी ऑगर ड्रिलिंग मशीन को दो पार्ट में दिल्ली से भारतीय सेना के तीन विशेष हरक्यूलस मालवाहक विमान से चिन्यालीसौड़ हेलीपैड...

चंपावत: ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की सूझबूझ से बची 27 सवारियों की जान

पिथौरागढ़
दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस (संख्या यूके07पीए 3148) का टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनलेख के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई। यात्रियों की चीख-पुकार के बीच बस चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए अनियंत्रित बस को पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे बस सवार 27 यात्रियों की जान बच गई। बस के चालक...

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

केदारनाथ
बाबा केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज (कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया, वृश्चिक राशि, ज्येष्ठा नक्षत्र के शुभ मुहूर्त पर बुधवार प्रात: साढ़े आठ बजे विधि- विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गए। मंदिर को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया। ढाई हजार से अधिक तीर्थयात्री इसके साक्षी बने। इस दौरान परिसर सेना बैंड की धुनों के...

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकालीन के लिए हुए बंद

गंगोत्री
विश्व प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं। अन्नकूट के पावन पर्व पर अपराह्न 11:45 बजे वैदिक मंत्रोच्चार पूजा-अर्चना के साथ विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गए। उत्तराखंड के चार धामों में प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट के पावन पर्व पर 11: 45 बजे वैदिक मंत्रोच्चार पूजा-अर्चना के...

आखिर बिना सेफ्टी ऑडिट के कैसे निर्मित हो रही हैं उत्तराखंड में सुरंगें?

बीते रविवार को यमुनोत्री हाइवे पर सिलक्यारा सुरंग के धंसने की घटना ने उत्तराखंड में निर्माणाधीन चार धाम परियोजना और अन्य सड़क निर्माण कार्यों की सुरक्षा मानकों को सवालों के घेरे में ला दिया है। इसको लेकर शासन भी उलझन में दिखाई दे रहा है। एक ओर निर्माण कार्यों में सुरक्षा की अनदेखी हो रही है तो दूसरी ओर यह...

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में हुए भूस्खलन के अध्ययन और कारणों की जांच शु

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर बीते रविवार को सिलक्यारा निर्माणाधीन टनल में हुए भूस्खलन का 6 सदस्य विशेष कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। इस सुरंग में 40 मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मंगलवार को शासन की गठित टीम ने सिलक्यारा सुरंग में हुए भूस्खलन के अध्ययन एवं कारणों...

प्रधानमंत्री सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को लेकर चिंतित, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से ली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 लोगों को लेकर बेहद चिंतित है। रेस्क्यू ऑपरेशन पर उनकी लगातार नजर है। अब तक दो बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर अपडेट ले चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रेलमंत्री भी धामी से इस सिलसिले में बातचीत कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी के सिल्कयारा निर्माणाधीन टनल के भू-धंसाव का किया निरीक्षण, लिया बचाव कार्यों का जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को सिल्कयारा की निर्माणाधीन टनल में हुए भू-धंसाव का निरीक्षण करने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे और घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युद्धस्तर पर किए जा रहे बचाव कार्यों का अधिकारियों से फीडबैक लिया। विभिन्न एजेंसियां बचाव कार्य में जुटीं हुई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल संचालन व फंसे हुए श्रमिकों...

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ने भारतीय संस्कृति और परंपरा की समृद्धि में अमूल्य योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा, “भारतीय संस्कृति और परंपरा की समृद्धि में देवभूमि उत्तराखंड का अमूल्य योगदान है। प्राकृतिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध इस...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए भगवान बदरी-विशाल के दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को उत्तराखंड स्थित भू-बैकुंठ धाम पहुंचकर भगवान बदरी-विशाल के दर्शन किए। मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बदरीनाथ धाम आगमन पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति की अगुवानी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...