प्रियंका और निक जोंस के परिवार 18 अगस्त को मुंबई में मिलेंगे

0
773

लॉस एंजेल्स,क्वांटिको नायिका प्रियंका चोपड़ा और निक जोंस की मंगनी की रस्म के ठीक एक माह बाद अब 18 अगस्त को मुंबई में वर-वधु, दोनों के परिवार परस्पर मिलेंगे। इनकी मंगनी पिछले महीने लंदन में प्रियंका के 36वें जन्म दिवस पर हुई थी। इसके बाद दोनों मुंबई आए थे, जहां निक प्रियंका की मां मधु और भाई सिद्धार्थ से मिला था। निक जोंस के दो भाइयों केविन, जोई और मां डेनिस के मुंबई पहुंचने की आशा है।

डेली मेल के अनुसार औपचारिक रूप से संभवतया मुंबई में एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में पारिवारिक मित्र, फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों के साथ कला, संगीत और कॉरपोरेट जगत के लोगों को आमंत्रित किए जाने की खबर है।