उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में नार्थ ईस्ट सेल का गठन

0
1165
उत्तर पूर्वी राज्यों के उत्तराखंड में निवासरत एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के मद्देनजर उत्तराखंड पुलिस ने एक नार्थ ईस्ट सेल का गठन किया है। साथ ही एक मोबाइल (व्हाट्सएप) नम्बर भी जारी किया है। इस पर अपनी समस्या एवं शिकायतें व्हाट्स एप के माध्यम से भी भेज सकते हैं।
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्वीटर पर यह जानकारी पोस्ट की है।​ पुलिस मुख्यालय में नॉर्थ ईस्ट सेल का गठन किया गया है। सेल के प्रभारी एपी अंशुमान (आईजी लॉ एण्ड ऑर्डर) होंगे और ममता वोहरा एसपी लॉ एण्ड ऑर्डर इसकी नोडल अधिकारी बनाई गई हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा व्हाट्स नंबर 9412029346 जारी किया गया है। इस पर समस्या एवं शिकायतें व्हाट्स एप के माध्यम से भी भेज सकते हैं।