ग्रेजुएट पत्नी के ताने से परेशान हो युवक ने की थी आत्महत्या

0
825
पौड़ी
File Photo

देहरादून। थाना सहसपुर क्षेत्र में आठ मार्च को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के कारणों का पुसिल ने गुरुवार को खुलास किया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवक अपनी पत्नी के तानों से परेशान था। दरअलस उसकी पत्नी बीए पास थी जबकि वह हाईस्कूल फेल था। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी उसे ताने दिया करती थी। इससे परेशान होकर उसने अत्महत्या कर ली। मृतक पुनीत उर्फ पम्मी निवासी ग्राम इस्माईलपुर थाना चांदपुर जिला बिजनोर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। युवक उस दौरान यहां थाना सहसपुर देहरादून में किराये पर रह रहा था।
पुसिल ने बताया कि मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फांसी लगाने के कारण होना पाया गया था। घटना के कुछ दिन बाद 14 मार्च को मृतक के पिता धन सिंह ने थाना सहसपुर पर तहरीर दी कि उनके पुत्र पुनीत का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व स्वाति उर्फ रिया पुत्री रघुवीर सिंह निवासी ग्राम अज्जुपुरा जट थाना हीमपुर दीपा जिला बिजनोर के साथ हुआ था। तहरीर में उन्होंने बताया कि पुनीत हाईस्कूल फेल था और स्वाति बीए पास थी। इसी बात को लेकर स्वाति पुनीत को ताने दिया करती थी और कहीं पर भी किसी के भी सामने उसको बेज्जत करती थी। इससे पुनीत परेशान रहा करता था। पुलिस शुक्रवार को स्वाति को न्यायालय में पेश करेगी।